तमिलनाडु के नीलगिरी की पहाड़ियां पर स्थित कुन्नूर भारत के प्रसिद्व और खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां की हरियाली और मनमोहक दृश्य पर्यटकों को बरबस ही खींच लाते है। समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुन्नूर एक अन्य प्रसिद्व हिल स्टेशन ऊटी से 19 किमी की दूरी पर है। यह स्थान मनमोहक हरियाली,जंगली फूलों और पक्षियों की विविधताओं के लिए जाना जाता है। फोटो गैलरी देखें
यहां ट्रैकिंग और पैदल सैर करने का अलग ही मजा है। चाय बागानों की सैर पयटकों को खूब भाती है। गर्मियों के दिनों में यह स्थान पर्यटकों से भर जाता है। यह स्थान देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को भी खूब लुभाता है। ई एम फोस्टर के उपन्यास पर आधारित डेविड लीन की फिल्म 'ए पेसेज टू इंडिया'यहीं फिल्माई गई थी।
नीलगिरी की पहाड़ियां सदियों से टोडा जनजाति का गृहस्थल रहीं हैं। अंग्रेजों द्वारा इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण हिल स्टेशन घोषित करने के बाद कुन्नूर उन्नीसवीं शताब्दी में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ। अनुकूल जलवायु और तापमान होने के कारण अंग्रेजों इस जगह को अपने निवास स्थल के रुप में प्रयोग करने लगे। साथ ही अग्रेजो ने चाय के बागान तथा रेल निर्माण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले चैन्नई का रेल मार्ग मेट्टूपलायम में आकर समाप्त हो जाता था। तब यहां आने के लिए टट्टुओं और बैलगाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता था। तत्कालीन चैन्नई सरकार ने 1891 में नीलगिरी रेलवे की नींव डाली। 1897 में रेललाइन कुन्नूर तक पहुंच गई। रेललाइन का विस्तार 1908 में ऊटी तक कर दिया गया। वर्तमान में यहां का रेलमार्ग पर्यटकों के आकर्षक का मुख्य केन्द्र रहता है।
अन्य दर्शनीय स्थल कुन्नूर का मनोरम वातावरण बड़ी संख्या में पर्यटकों को आर्कषित करता है। यहां की प्राकृतिक वादियों में अनेक दर्शनीय स्थल हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। प्रमुख पयर्टन स्थल निम्नलिखित हैं-
सिम्स पार्क-यह कुन्नूर रेलवे स्टेशन के उत्तर में स्थित है जो लगभग 1768 से 1798 मीटर ऊंची है। पार्क 12 हेक्टेयर में फैला है। इस पार्क को आठ भागों में बांटा गया है। पार्क में लगभग 1000पौधों की प्रजातियां हैं जिनमें मुख्यत:देवदारू,मंगोलिया,फर्न और केमिलिया है। पेड़ पौधों के इस पार्क का एक हिस्सा जापानी शैली में विकसित है। जेडी सिम के नाम पर पार्क का नामकरण हुआ जो 1874 में मद्रास क्लब के सचिव थे। हर साल यहां फूलों और सब्जियों का शो आयोजित किया जाता है।
द पेश्चर इंस्टीट्यूट-इस संस्थान की स्थापना 1907 में की गई। यह सिम्स पार्क के समीप स्थित है। इसे पोलियो और रेबीज के टीकाकरण के अनुसंधान के लिए जाना जाता है।
पॉमोलोजिकल स्टेशन-यह नीलगिरी के तीन प्रायोगिक फूलों के बगीचों में एक है। इसका रख रखाव उघान विभाग द्वारा किया जाता है। अन्य दो बगीचे बर्लियर और कल्लार हैं जो कुन्नूर-मेट्टूपलायम रोड़ पर स्थित हैं। अनुसंधान के उद्देश्य से यहां सेब,आडू,जामुन,नीबू,खूबानी,अनार आदि फलों को उगाया जाता है। बचे हुए फलों और उनके मुरब्बे का सार्वजनिक विक्रय कर दिया जाता है।
सिल्क रियरिंग स्टेशन-पेश्चर संस्थान के नजदीक ही सिल्क रियरिंग स्टेशन है जिसकी देखभाल केन्द्रीय सिल्क बोर्ड करता है। यहां रेशम के कीड़ों से रेशम का उत्पादन किया जाता है।
लॉज फाल्स-पिकनिक के लिए यह एक खूबसूरत स्थान है। यह कुन्नूर से 7 किमी दूर कुन्नूर-मेट्टूपलायम रोड़ पर स्थित है। इस झरने के ऊंचाई लगभग 180 फीट है। इस झील से दूर-दूर तक का शान्त वातावरण पर्यावरण में रुचि रखने वाले को बहुत ही भाता है।
लैम्स रॉक-यह कुन्नूर से 8 किमी दूर डोल्फिन्स नोज मार्ग पर है। यहां से कोयंबटूर के मैदानों का विहंगम नजारा देखा जा सकता है। यह पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है।
लेडी केनिंग्स सीट-यह कुन्नूर से 9 किमी दूर है। यहां से चाय के बागानों और मैदानों के सुन्दर दृश्य देखे जा सकते हैं।
डोल्फिन्स नोज-यह दर्शनीय स्थल नगर से 10 किमी दूर है। यह अद्वितीय चट्टान डाल्फिन के समान प्रतीत होती है। यहां से नीलगिरी की पहाड़ियों और प्रसिद्ध कैथरीन झरने का अदभूत नजारा देखा जा सकता है। दुर्ग-कुन्नूर से 15 किमी दूर यह स्थान अतीत की याद दिलाता एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है। इस स्थान को टीपू सुल्तान ने एक चौकी के तौर पर इस्तेमाल किया था। दुर्ग का किला यहां के मैदानों से 6000 फीट ऊंचा है। यहां पहुंचने के लिए 3किमी की चढ़ाई करनी पड़ती है।
कोटागिरी-यह नीलगिरी का सबसे प्राचीन हिल स्टेशन है। इसकी ऊंचाई 6503 फीट है। यहां रंगास्वामी चट्टान और स्तम्भ के अलावा सन्त कैथरीन और एल्क झरना देखा जा सकता है। इसके ढलानों पर चाय के बागान हैं।
खरीददारी यहां से घरेलू सामान की बहुत-सी खूबसूरत वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। कशीदाकारी से सजे रूमाल,आयरिश और बेल्जियन टेबल सेट को भी यहां से खरीदा जा सकता है। यहां बहुत-सी महिलाएं फलों का मधुरस बेचती हैं। यहां की स्थानीय दुकानों से फलों का स्वादिष्ट मुरब्बा प्राप्त किया जा सकता है। यहां से सूती और रेशमी कपड़ों की भी खरीददारी की जा सकती है। हस्तशिल्प के प्रेमी पर्यटक यहां से दक्षिण भारतीय शिल्प का सामान खरीद सकते हैं।
कब जाएं कुन्नूर में साल भर ठंडा और सुखद मौसम रहता है। अप्रैल से जून तक गर्मियों के दौरान यहां मौसम मृदुल रहता है। जबकि नवम्बर से फरवरी के बीच ठंड पड़ती है। जुलाई और सितम्बर की अवधि में यहां बरसात होती है। कुन्नूर के पर्यटन के लिए अक्टूबर से मार्च की अवधि सबसे उत्तम मानी जाती है।
कैसे जाएं-कुन्नूर जाने के लिए रेल,वायु या सड़क मार्ग से आप अपनी सुविधा के अनुसार जा सकते है।
वायुमार्ग-कुन्नूर से 71 किमी दूर कोयंबटूर नजदीकी एयरपोर्ट है। कोयंबटूर से कुन्नूर पहुंचने में लगभग डेढ घन्टे का समय लगता है। टैक्सी या बस द्वारा कुन्नूर पहुंचा जा सकता है।
रेलमार्ग-ऊटी और मेट्टूपलायम से टॉय ट्रेन लाइन के माध्यम से कुन्नूर जाया जा सकता है। मॉनसून के दौरान टॉय ट्रेन लाइन प्रभावित हो सकती है। मेट्टूपलायम-उधगमंडलम पैसेन्जर ट्रेन सुबह 7:10 मट्टूपलायम से चलती है और सुबह 10:30 बजे कुन्नूर पहुंचती है।
सड़क मार्ग-कुन्नूर तमिलनाडु के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से जुडा हुआ है। बैंगलोर से ऊटी होते हुए कुन्नूर पहुंचा जा सकता है। दूसरी ओर कोयंबटूर से मेट्टूपलायम होते हुए भी कुन्नूर पहुंचा जा सकता है।
कहां ठहरें-कुन्नूर में ठहरने की उत्तम व्यवस्था है। यहां अनेक होटलों और रिजॉर्ट को ठहरने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रमुख होटलों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
ताज गार्डन रिर्टीट लोकेशन-चर्च रोड़ दूरभाष:0423-2232776,2232778,2230131 ईमेल- taj.retreat.coonoor@tajhotels.com` वेबसाइट-www.tajhotels.com कमरों की संख्या-32 सुविधाएं-रेस्टोरेन्ट,बार,जिम,एक्टिविटी सेन्टर,इंन्डोर गेम,वॉलीवाल,क्रिकेट,आयुर्वेदिक सेन्टर,ट्रैवल डेस्क,रूम सर्विस,लॉन्ड्री,वाहन की व्यवस्था,क्रेडिट कार्ड स्वीकार्य
रीगा रेजिडेन्सी लोकेशन-स्टाफ कॉलेज के समीप दूरभाष:0423-2234405,2234401 ईमेल-rigaresidency@yahoo.co.uk ' कमरों की संख्या-42 सुविधाएं-रेस्टोरेन्ट,ट्रैवल डेस्क,लॉन्ड्री,अटैच्ड बाथ,गर्म पानी,क्रेडिट कार्ड स्वीकार्य।
वेलान होटल रिट्ज लोकेशन-औरन्ज ग्रूव रोड़ दूरभाष:0423-2230637,2230484 कमरों की संख्या-21 सुविधाएं-रेस्टोरेन्ट,ट्रैवल डेस्क,लॉन्ड्री,अटैच्ड बाथ,गर्म पानी।
ला बेरियर इन लोकेशन-क्लब रोड़ दूरभाष:0423-2232561 कमरों की संख्या-6 सुविधाएं-लॉन्ड्री,अटैच्ड बाथ,गर्म पानी।
पर्यटन कार्यालय तमिलनाडु पर्यटन वेनलॉक रोड़,ऊटी दूरभाष-0423-2443977 वेबसाइट-www.tamilnadutourism.org एसटीडी कोड-0423
भागीरथ