dotcom 4pic

 
नवीनतम

तीन दिन के लिये रुकी गोमुख यात्रा

गंगोत्री, 28 जुलाई। गंगोत्री से गोमुख की यात्रा तीन दिनों के लिये रोक दी गई है। इस मार्ग पर सोमवार को बादल फट गया था जिससे एक कांवड़िये की मौत हो गई थी।  सोमवार को भारी बारिश और बादल फटने का असर गंगोत्री- गोमुख यात्रा पर पड़ा है। गंगोत्री- गोमुख यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना में बुलंदशहर से आये एक कांवड़िये की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद भोजबासा और चीड़बासा में कांवड़िये फंस गये थे। इन लोगों को अब सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन और ज़िला प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। लेकिन साथ ही गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने अगले तीन दिन के लिये इस मार्ग पर यात्रा स्थगित कर दी है।

घटना के बाद देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो गया है। इस वक्त सभी की चिंता कांवड़ियों के लेकर है जो हज़ारों की तादाद में गोमुख की यात्रा तो करते हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं।


नवीनतम
पिछला
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
अगला