dotcom 4pic

 
नवीनतम

पिघलकर 4 फीट के रह गए बाबा बर्फानी

जम्मू, 28 जुलाई। अमरनाथ यात्रा के पांचवे हफ्ते में ही पवित्र शिवलिंग पिघलकर 4 फीट का रह गया है। एक जुलाई को यात्रा की शुरुआत के वक्त शिवलिंग 12-14 फीट ऊंचा था। हाल में गुफा से दर्शन कर लौटे यात्रियों के मुताबिक अब शिवलिंग पतला हो गया है और ऊंचाई भी बहुत कम रह गई है। अगर यही हाल रहा तो यात्रा पूरी होने से पहले ही बाबा बर्फानी पूरी तरह से पिघल जाएंगे। यात्रा समाप्त होने में अभी एक महीना बाकी है और हो सकता है कि अगस्त के पहले हफ्ते के बाद गुफा तक पहुंचने वाले श्रद्धलुओं को शिवलिंग के दर्शन करने को ही न मिलें। शिवलिंग के तेजी से पिघलने का प्रमुख कारण यात्रियों की ज्यादा भीड़ बताया जा रहा है।

इस साल यात्रियों की संख्या दोगुनी मानी जा रही है। पिछले साल कुल चार लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। जबकि इस साल यात्रा के पहले चार हफ्तों में ही 3.5 लाख यात्री शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। लोगों की मौजूदगी की वजह से बढ़ी गर्मी और मौसम में बदलाव के चलते इस बार शिवलिंग जल्दी पिघल रहा है। आमतौर पर शिवलिंग रक्षाबंधन के समय तक रहता है। 2008 और 2009 में शिवलिंग पूरी यात्रा के दौरान मौजूद था। जबकि 2007 में शिवलिंग यात्रा पूरी होने से पहले ही पिघल गया था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था।

लगभग 40 किमी का दुर्गम रास्ता तय करने के बाद गुफा तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बाबा अमरनाथ के दर्शन सलाखों की तीन लाइनों, कुछ तालों और तारबंदी के पीछे से करने को मिलते हैं। शिवलिंग को बचाने के लिए यह सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुछ साल पहले तक यात्रियों को सीधे शिवलिंग के दर्शन करने को मिलते थे। लेकिन उस वक्त भक्त शिवलिंग को छूने लगते थे, अगरबत्ती जलाते थे और उन पर फूल आदि चढ़ाने लगते थे। ऐसे में शिवलिंग के जल्दी पिघलने की आशंका रहती थी।

खराब मौसम के चलते मंगलवार को भी अमरनाथ यात्रा को स्थगित रखा गया है। पहलगाम तथा बालटाल दोनों मार्र्गो पर बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई। बारिश के चलते यात्रा का मार्ग बेहद फिसलन भरा हो गया है। इससे पहले नुनवान शिविर से 2700 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया।

इसी तरह बालटाल शिविर से 11 बजे 1108 यात्रियों का जत्था रवाना किया गया। लेकिन इन्हें संगम के पास रोक दिया गया। अब तक साढ़े तीन लाख श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैंउन्होंने कहा कि उस समय केवल 8-10 लोग प्रतिदिन गुफा में दर्शन करते थे। जबकि वर्तमान में 30-40 हजार लोग यहां जाते हैं।


नवीनतम
पिछला
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
अगला