मुख्य पृष्ठ
|
नवीनतम
|
दर्शनीय स्थल
|
होटल
|
फोटो गैलरी
|
बुकिंग
|
English Site
|
यात्रा वृतांत
|
विषय-वस्तु
|
वीडियो गैलरी
|
ट्रैवल टिप्स
|
आमंत्रण
नवीनतम
मप्र के नेशनल पार्क में कीजिए नाइट सफारी
भोपाल, 28 जुलाई। मध्य प्रदेश के नेशनल पार्क मानसून में भले ही बंद हो गए हों लेकिन पर्यटकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। निजी रिसोर्ट व होटल से लेकर राज्य सरकार तक पर्यटकों को जंगल में सैर सपाटा और जानवरों से रुबरू कराने के लिए कई ऑफर दे रहे हैं। इसमें से सबसे अधिक दिलचस्प कई रिसार्ट के द्वारा नाइट सफारी का ऑफर देना है। दूसरी ओर राज्य सरकार नेशनल पार्को में मौजूद अपने होटलों में ठहरने के लिए पर्यटकों को भारी छूट दे रही है। हालांकि, कुछ वन्य प्रेमियों ने इसका विरोध भी शुरु कर दिया है।
नेशनल पार्को को मध्य अक्टूबर तक के लिए बंद किया जा चुका है। लेकिन कई रिसोर्ट और होटल रात में जंगल घुमा रहे हैं। जिसे नाइट सफारी नाम दिया गया है। बांधवगढ़ के सायना टाइगर रिसोर्ट के असिस्टेंट मॉकेटिंग मैनेजर नीलेश तिवारी कहते हैं कि बड़ी तादाद में पर्यटक नाइट सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं। जिसको देखते हुए हम भी जल्दी नाइट सफारी शुरू करने वाले हैं।
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर एनीमल प्रोटेक्शन के नरेंद्र कदान इस ऑफर का विरोध करते हुए कहते हैं कि मध्य प्रदेश में ऐसे ही बाघों का शिकार लगातार हो रहा है। ऐसे में नाइट सफारी के कारण और खतरा बढ़ जाएगा। सरकार को तुरंत इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
निजी होटलों के अलावा राज्य सरकार भी पर्यटकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम बांधवगढ़, कान्हा और पेंच में मानसून पैकेज के नाम पर सैलानियों को ५क् फीसदी डिस्काउंट दे रहा है। निगम के अनुसार, एक जुलाई से तीन सितंबर तक की अवधि तक तीनों नेशनल पार्को के मोटल व रिसोर्ट में ठहरने वाले पर्यटकों को ५क् फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
रात में जंगलों में पर्यटकों को घूमाने को नाइट सफारी कहते हैं। लेकिन मानसून के वक्त सभी पार्को को बंद कर दिया जाता है। जिसके कारण रिसार्ट प्रबंधक पार्क से सटी सड़कों और गांवों में पर्यटकों को घूमाते हैं। इसे नाइट सफारी का नाम दिया गया है।
नवीनतम
यहां भगवान को दिया जाता है गार्ड ऑफ ऑनर
निगम के होटलों में नहीं लगे सीसीटीवी
बिना अधिकारी चल रहा पर्यटन सूचना केन्द्र
गोवा पर्यटन की ब्रांड एम्बसेडर बनी प्राची देसाई
मुफ्त पैकेज देगा हिमाचल पर्यटन
राजस्थानी कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
पर्यटन उद्योग पर डेंगू व स्वाइन फ्लू का छाया पड़ना तय
टूरिज़्म तरह-तरह के
मुफ्त पैकेज देगा हिमाचल पर्यटन
पिछला
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
अगला
Copyright ADS Media Pvt Ltd. All right reserved
हमारे बारे में
|
मुख्य पृष्ठ
|
हमसे संपर्क करें
|
गोपनीयता/कॉपीराइट/उपयोग नियम व शर्तें