dotcom 4pic

 
नवीनतम

पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है जयपुर

जयपुर, 28 जुलाई । अगर आप किसी मैदानी इलाके में बरसात का आनंद लेना चाहते हैं तो जयपुर इन दिनों सबसे मुफीद जगह हो सकती है। पिछले एक पखव़ाडे भर हुई बारिश के बाद गुलाबी नगर इन दिनों किसी को भी ललचा सकता है। आमेर से शुरू होने वाली अरावली की पहाç़डयों में घिरा यह ऎतिहासिक शहर इन दिनों हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। बादलों ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले रखा है।

इस साल गर्मी में शहर का पारा 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया था। बारिश की फुहारों के बाद आजकल यहां का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इसके चलते मौसम खुशगवार हो गया है। आमेर, जयगढ़, नाहरगढ़, जमवारामगढ़, झालना डूंगरी और जयपुर के बीचों बीच स्थित मोतीडंूगरी क े छोटे-ब़डे पह़ाड दूर से ही देखने में आंखों को सूकून देते हैं। राजस्थान कला महाविद्यालय के एक युवा चित्रकार इस नजारे पर फरमाते हैं कि लगता है मानो प्रकृति ने खुले आसमान में चित्रकारी कर दी है। सुहाने मौसम के चलते कार्यालयों में कामकाज के बावजूद लोग छुट्टी लेकर आमेर, नाहरगढ़ और सागर जैसे मनमोहक पर्यटनस्थलों पर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पर्यटन विभाग के एक क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि मानसून की बरसात अगर वक्त पर हो जाती और यहां के रामगढ़ बांध में पानी आ जाता तो मस्ती का आलम और ही होता। सावन शुरू होते ही शहर के बाजारों में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान महिलाओं के लिए राजस्थानी लहरिया बाजारों में सजे हुए मिल जाएंगे। सात रंगों का इस अनूठी स़ाडी को पहनने के बाद युवतियों का झूलों पर लहरिया के गीत गुनगुनाना, यहां की पुरानी परम्परा है।


नवीनतम
पिछला
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
अगला