dotcom 4pic

 
नवीनतम

होटलों का किराया डेढ़ गुना करने की तैयारी

आगरा, 27 जुलाई। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान ताजनगरी के होटल भी पर्यटकों की जेब ढीली कराएंगे। खानपान कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद अब अक्टूबर से होटल संचालक अपने रूम टैरिफ में इजाफा करेंगे। लिहाजा इस बार का पर्यटक सीजन आगरा आने वालों को खासा महंगा पड़ेगा।
पर्यटन कारोबारियों के अनुसार हर साल सितंबर के अंत में पर्यटक सीजन की शुरुआत होती है। इस बार पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों ने सीजन में जमकर मुनाफा कमाने की तैयारी की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विदेशी पर्यटकों की आमद से कारोबार में खासा इजाफा होगा। चूंकि खेलों के दौरान ताजनगरी में पर्यटकों के ठहरने के व्यापक इंतजाम नहीं हैं, लिहाजा होटल मालिक इस मौके को भुनाने की कोशिश में हैं। यही वजह है कि होटल संचालकों ने नए सीजन के लिए रूम टैरिफ में डेढ़ गुने तक की बढ़ोत्तरी की है।
इन दिनों जो कमरा 2000-2500 रुपये में आसानी से उपलब्ध है, राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उसी कमरे का किराया 3000 से 4000 के बीच होगा। हालांकि कुछ होटलों ने नवंबर में किराए की दरें घटाई हैं। किराये में इजाफा करने वालों में मुगल, अमर विलास, जेपी, क्लार्क शिराज, ग्रांड, अमर, अतिथि, इंम्पीरियल, गेटवे जैसे मल्टी स्टार होटल भी शामिल हैं।


नवीनतम
पिछला
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
अगला