dotcom 4pic

 
नवीनतम

यहां भगवान को दिया जाता है गार्ड ऑफ ऑनर

ओरछा, 17 अगस्त। भारत भूमि बड़ी ही पवित्र है। यहां की पवित्रता आज पूरे विश्व को आश्चर्यचकित किए हुए है। ऐसी ही एक पवित्र जगह है-ओरछा। ओरछा को रामलला की नगरी भी कहा जाता है। राम यहां के राजा हैं। यह विश्व का अकेला ऐसा मंदिर है जहां आज भी राम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।

राममंदिर चौक में तुलसी ग्यारी है जहां बैठकर वीर बुंदेला हरदौल ने अपनी जान दी थी। मंदिर में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, हनुमान की भव्य मूर्तियां हैं। लोक मान्यता है कि मंदिर में जो राममूर्ति है वह यहां कि रानी गणेश कुंवारि को अयोध्या में सरयू नदी में नहाते समय मिली थी। यह मूर्ति खुद ही अचानक उनकी गोद में आ गई थी।

ओरछा में रामनवमी को बड़ा भारी मेला लगता है। बेतवा नदी यहां मंदिर के पास ही बहती है। यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। कैसे पहुचें- झांसी से ओरछा 19 किलोमीटर दूर है। झांसी से ओरछा के लिए कई बसें आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। झांसी से मानिकपुर रेल लाइन पर ओरछा पड़ता है। पर यहां से मंदिर तक का 4 किलोमीटर का मार्ग पैदल ही पूरा करना पड़ता है।

कहां ठहरें- ओरछा में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का होटल है। कई धर्मशालाएं भी उचित दाम पर आसानी से उपलब्ध हैं।


नवीनतम
पिछला
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
अगला